अबतक हमने ख़ुद के बूते से ‘शून्य से शिखर’ तक पहुँचने वाले कई भारतीयों की कहानी पढ़ी। लेकिन, यह कहानी अपने आप में अद्वितीय है। मैकेनिक से बिजनेसमैन बने एक भारतीय शख्स प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा में 22 फ्लैट खरीदकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस शख्स की कहानी इस मायने में प्रेरणादायक है कि कभी उनके रिश्तेदारों ने गरीबी को लेकर उनका मज़ाक उड़ाया था, फिर उसने कड़ी मेहनत कर अपना अच्छा-खासा साम्राज्य स्थापित किया और आज दुनिया की सबसे ऊँची ईमारत में कई फ्लैटों के मालिक हैं।
जॉर्ज वी नेरियापरामबिल केरल के एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। महज़ 11 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने पिता के व्यवसाय में मदद करनी शुरू कर दी थी। उनके गांव में कपास ज्यादातर लोग कपास का व्यापार किया करते थे। जॉर्ज व्यापारियों द्वारा फेंके हुए कपास के बीजों को साफ कर गम बनाने के करोबार से अपने जिंदगी की शुरुआत की।

इसके बाद कुछ दिनों तक उन्होंने मैकेनिक के रूप में भी काम किया। इसी तरह कई छोटे-मोटे करोबार करते हुए वो साल 1976 में शारजाह का रुख किये। शारजाह में उन्होंने महसूस किया कि वहां की गर्म जलवायु में एयर कंडीशनिंग के बिजनेस के लिए अपार संभावनाएं हैं। उसके बाद अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने जीईओ ग्रुप ऑफ कंपनीज का साम्राज्य खड़ा किया।
बुर्ज़ खलीफा में इतने सारे फ़्लैट खरीदने को लेकर एक दिलचस्प वाकया है। दरअसल एक बार 828 मीटर ऊंची इस बिल्डिंग को जॉर्ज और उनके कुछ सगे-संबंधी देखने गए। रिश्तेदारों ने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा, देखो यह बुर्ज खलीफा है। इस बिल्डिंग में तुम घुस भी नहीं सकते। जॉर्ज को यह मज़ाक चुभ गई, हालांकि उनकी आर्थिक हालात उस वक़्त उतनी अच्छी नहीं थी लेकिन फिर भी उन्होंने इस मज़ाक को हकीकत में बदलने की ठान ली। और आज छह वर्ष बाद वो बुर्ज खलीफा में एक-दो नहीं 22 फ्लैटों के मालिक हैं।

मैं सपने देखने वाला शख्स हूं और सपने देखना कभी नहीं छोडूंगा
खलीज टाइम्स के अनुसार, जॉर्ज त्रिवेंद्रम से कसाराकोड को जोड़ने के लिए एक नहर भी तैयार करना चाहते हैं। इस नहर को तैयार कर वो यहां पन-बिजली पैदा करने की योजना बना रहे हैं। इतना ही नहीं इसके पानी का इस्तेमाल कर सिंचाई और मछली पालन को भी बढ़ावा देंगे।
जॉर्ज की यह स्टोरी हमें यह प्रेरणा देती है कि अपने अपमान का बदला दूसरों को अपमानित कर नहीं अपितु सफ़लता की अनोखी कहानी लिख कर देनी चाहिए।
कहानी पर आप अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं हैं और इस पोस्ट को शेयर अवश्य करें