आज का समाज पुरुष और महिलाओं के बीच समानता कायम करने हेतु जागरूकता के मामले में बेशक बदल रहा है, लेकिन फिर भी हम महिलाओं के लिए एक समान दुनिया बनाने की दिशा में किसी भी क्रांतिकारी बदलाव के साक्षी नहीं हुए हैं। बदलते समाज की धारणा और वास्तविकता के बीच की खाई को पाटते हुए, रिया और श्रद्धा नाम की दो युवा उद्यमियों ने महिलाओं को अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक मंच प्रदान करने का फैसला किया। उन्होंने फुजिया नामक एक ऐसा मंच बनाया, जो संस्कृतियों और विचारों के संयोजन के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाता है।
कैसे मिला आइडिया
रिया 11 साल की थीं जब उन्हें लड़कियों और महिलाओं को अपने जुनून के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का विचार आया। वह कैलिफ़ोर्निया के पालो अल्टो में रह रही थीं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बचपन में ही रिया ने ‘रनवे ट्विन्स’ नामक एक पुस्तक लिखी थी। एक दिन जब वह स्थानीय किताब की दुकान पर अपनी किताब का प्रचार कर रही थी, तभी एक लड़की उनके पास आई और उन्होंने खुद की एक किताब लिखने के लिए रिया से मिली प्रेरणा के बारे में उन्हें अवगत कराया। इस घटना ने रिया पर गहरा असर डाला और फिर उन्होंने लड़कियों और महिलाओं को एक साथ आने और अपने विचारों से एक दूसरे को प्रेरित करने के लिए एक प्रभावी मंच तैयार करने का फैसला किया।

साल 2012 में, रिया ने स्कूली छात्राओं को निबंध लिखने और अन्य लोगों के साथ विचार साझा करने के उद्देश्य से एक लेखन क्लब शुरू किया। वह लेखन क्लब बहुत जल्द एक लोकप्रिय समुदाय बन गया, और तभी शुरुआत हुई फ़ुजिया की। वर्ष 2015 में, रिया की एक रिश्तेदार श्रद्धा, जिन्होंने व्यवसाय प्रबंधन में डिग्री भी हासिल की थी, टीम फ़ूजिया में एक सह-संस्थापक के रूप में शामिल हुईं। श्रद्धा फिलहाल फ़ुजिया में टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
उनका मानना है कि इस दुनिया के हर कोने में महिलाओं में छिपी हुई प्रतिभा है, लेकिन उसे बाहर लाने के लिए एक मंच की जरूरत है।
उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती दुनिया भर से हर प्रतिभाशाली महिलाओं तक पहुंचना था। उनकी टीम दूरस्थ इलाकों से काम करती है, और इसीलिए यह उन्हें दुनिया के सबसे दूरस्थ हिस्से की भी महिलाओं तक पहुंचने में मददगार साबित होती है।
करोड़ों लोगों के लिए साबित हुआ प्रभावी मंच
टीम फुजिया, जिसमें लगभग 35 सदस्य शामिल हैं, दुनिया भर में फैली हुई है। उनका रिमोट वर्किंग मॉडल फ़ुजिया को दुनिया के दूर के हिस्सों से महिलाओं तक पहुंचने में मदद करता है। पिछले कुछ वर्षों में, फ़ुजिया ग्रामीण और शहरी दोनों पृष्ठभूमि की महिलाओं के लिए मददगार रही है। टीम ने कड़ी मेहनत की है, और उनके प्रयासों को पुरस्कृत किया गया जब उन्हें वर्ष 2018 में महिला आर्थिक मंच में भाग लेने का निमंत्रण मिला।
वर्तमान में, फ़ुजिया अपने वेब पोर्टल पर 4.5 मिलियन से अधिक पाठकों और लेखकों का वैश्विक समुदाय और 50 हज़ार से अधिक प्रस्तुतियाँ समेटे हुए है। उन्होंने महिलाओं के काम का प्रदर्शन करने के लिए हुमंस ऑफ़ फ़ुजिया भी लॉन्च किया है। दुनिया के 35 देशों के प्रतिभाशाली व्यक्तियों के साथ, फ़ुजिया कंपनियों के लिए अपने टैलेंट कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभाओं को नियुक्त करने के लिए एक अनूठी सेवा भी संचालित कर रही है। समुदाय ने 100 से अधिक महिलाओं और लड़कियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों, इंटर्नशिप और असाइनमेंट के माध्यम से आत्मविश्वास विकसित करने में मदद की है।

श्रद्धा और रिया इस मंच को एक ऐसे स्तर पर ले जाने की योजना बना रही हैं जहाँ दुनिया की कोई भी महिला अवसरों से वंचित न रहे। सफल उद्यमिता के गुप्त मंत्र के बारे में पूछे जाने पर, श्रद्धा ने कहा “आपको सिर्फ इसलिए कुछ नहीं करना चाहिए कि आपका परिवार, आपके साथी, आपके आस-पास के लोग आपसे ऐसा करने की अपेक्षा करते हैं, बल्कि आपको केवल अपने दिल का अनुसरण करना चाहिए और वही करना चाहिए जिससे आपको खुशी मिलती है। सफलता पाने के लिए और जीवन में संतुष्ट रहने के लिए यह बेहद जरुरी है।
आप अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं और पोस्ट अच्छी लगी तो शेयर अवश्य करें